मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग की बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

पूर्णिया : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वीप (SVEEP) कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ICDS, जीविका, स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तैयार माइक्रोप्लान को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और प्रवासी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु वॉल पेंटिंग जैसे प्रभावी माध्यमों का उपयोग किया जाए। इसके तहत सभी विभाग 23 अक्टूबर को विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे और मतदाताओं को 11 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इसके साथ ही जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 13 LOW VTR बूथों (जहां पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा) पर संध्या चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इन चौपालों में मतदाताओं को मतदान के महत्व, लोकतंत्र में उनकी भूमिका और एक वोट की ताकत के बारे में जानकारी दी जाएगी। डीडीसी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक गतिविधि की रिपोर्टिंग, फोटो एवं वीडियो सामग्री अनिवार्य रूप से जिला प्रेस रिलीज़ ग्रुप में साझा की जाए, ताकि जागरूकता कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *