PURNIA NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या मामले पर पूर्णिया पुलिस की सफाई, वायरल पोस्ट को बताया भ्रामक

PURNIA NEWS : सोशल मीडिया पर पूर्णिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर वायरल पोस्ट पर पूर्णिया पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस ने बताया कि वायरल पोस्ट में लगाए गए आरोप भ्रामक हैं और इस घटना में न्यायिक कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। यह मामला रघुवंशनगर थाना क्षेत्र का है, जिसकी प्राथमिकी संख्या 12/2025 दिनांक 13 फरवरी 2025 दर्ज की गई थी।

पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध क्रमशः 13 अप्रैल और 10 जुलाई 2025 को आरोप पत्र समर्पित किया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नाबालिग पीड़िता का नाम या फोटो सार्वजनिक करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon