Bihar Election 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी व प्रेक्षक ने डिस्पैच एवं बज्रगृह का निरीक्षण किया

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 बिहार विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष निर्भीक एवं भयमुक्त चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में पारदर्शी तरीके से ईवीएम वीवीपैट एवं बज्रगृह तथा मतगणना को लेकर विभिन्न केन्द्रों की सघन निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं 74- सोनवर्षा (अ॰जा॰) से संबंधित सामान्य प्रेक्षक मुथू कुमारशयाब, द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन: 2025 निमित 74-सोनवर्षा (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 77-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित डिस्पैच सेंटर, वज्रगृह का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण क्रम वर्णित स्थलों पर निर्वाचन निमित की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। पीएचईडी को निर्वाचन निमित उक्त वर्णित स्थलों पर निर्धारित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसर पर निशांत अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी 77-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धीरज कुमार डीसीएलआर, सदर सह निर्वाची पदाधिकारी 74-सोनवर्षा (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *