Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : डीएम,एसपी की उपस्थिति में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल सह प्रशिक्षण का आयोजन

By अंग इंडिया न्यूज़
May 10, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु की उपस्थिति में अग्निशमन विभाग यथा एसडीआरएफ टीम द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार में एक दिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण/ मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें निम्न बिंदु पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अग्निकांड से बचाव हेतु अग्निशमन टीम के द्वारा लड़कियों तथा उपस्थित जन सामान्य को प्रशिक्षित किया गया। सर्वप्रथम आग लगने की स्थिति में क्या करें क्या ना करें से संबंधित जानकारी दी गई। आग लगने की स्थिति में यदि शरीर में पहने हुए कपड़े में आग लगता है तो यत्र तत्र दौर भाग दौड़ नहीं करना है बल्कि जमीन पर लुढ़क-लुढ़क कर उसे शमण करना है जिससे आग फैलने से बचा जा सके। गैस सिलेंडर में यदि आग लगता है तो अधिक घबराना नहीं है बल्कि मोटा गिला कपड़ा से सिलेंडर के चारों तरफ ढक देना है, जिससे आग का ऑक्सीजन से संपर्क टूट जाएगा और उसके बाद रेगुलेटर को बंद कर देना है। प्रत्येक घर में खाली बाल्टी में पानी भरकर अवश्य रखना है। साथ ही बाल्टी में बालू भरकर रखना है। ढीला-ढाला कपड़ा नहीं पहनना है सूती कपड़े का उपयोग करना है। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा भूकंप तथा बाढ़ आपदा से बचाने के उपाय का प्रशिक्षण दिया गया। भूकम्प आने की स्थिति में जन सामान्य एवं उपस्थित बच्चों को झुको, ढको और पकड़ो का नियमित अभ्यास करने का प्रशिक्षण दिया गया।अर्थात भूकंप आने की स्थिति में सबसे पहले किसी टेबल/मजबूत पलंग के नीचे छुप जाना चाहिए। भूकंप के समय क्या करें-क्या न करें। भूकंप के समय ऊंचे टेबल या मजबूत पलंग के नीचे बैठ जाना चाहिए। गिरने वाले वस्तुओं के नीचे नहीं रहना चाहिए यथा अलमीरा, टीवी आदि। कमरे के अंदरूनी कोने के पास चले जाना चाहिए। यदि किसी सार्वजनिक स्थल यथा मॉल,सिनेमा घर,पार्क, में भूकंप का झटका महसूस हो तो अपनी जगह पर शांत रहे झटका कम होने पर क्रमशः बाहर आए। भूकंप के बाद गैस सिलेंडर को बंद कर दे। बिजली का मैन स्विच ऑफ कर दें। बिजली पोल/बड़े पैर के नीचे नहीं रहना चाहिए खुले जगह पर चले जाएं। लिफ्ट का उपयोग न करें। बाढ़ आपदा डूबने से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गहरे पानी में नहीं जाने का सलाह दिया गया। पानी बढ़ने की स्थिति में ऊंचे स्थान पर चले जाएं। नदी में तैराकी नहीं करें। नाव का उपयोग सावधानी से करें क्षमता के अनुरूप ही परिवहन करें। विशेष कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा इस माकड्रिल के आयोजन पर बच्चों एवं अन्य समुदायों को संबोधित किया गया विशेष कर भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के मददेनजर सतर्कता रखने के लिए लोगों को सलाह दी गई। विशेष का (पैनिक) घबराना नहीं है। आपसी सौहार्द बनाए रखना है और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु,अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार चौधरी(आपदा प्रबंधन) एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Tags:

SAHARSA NEWSSAHARSA NEWS: Mock drill cum training organized by fire department in presence of DMSP
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित दर्जनों मुकदमे का किया गया निबटारा

Next

SAHARSA NEWS : डीएम,एसपी ने सिहौल स्थित विद्युत पॉवर सब स्टेशन की गहन जांच कर उपयुक्त दिशा निर्देश दिये

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme