ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत अररिया में चुनावी तैयारियों से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जोकीहाट के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार झा ने चुनावी ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दो कचहरी सचिव सहित तीन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी से की है।

इस कार्रवाई से मतदान कार्य में लगने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। अनुपस्थिति और विलंब के मामले एडीएम सह जोकीहाट निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, वे अलग-अलग चुनावी कार्यों में अनियमितता बरतते पाए गए हैं:

मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य: अररिया इंडोर स्टेडिम में चल रहे मतदाता सूची के विखंडीकरण कार्य के दौरान निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कचहरी सचिव सुमित कुमार यादव और ओमप्रकाश मंडल के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण: मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान किए गए औचक निरीक्षण में ये शिक्षक विलंब से पहुँचे थे: मो. मुर्तुजा (शिक्षक, मध्य विद्यालय खैरखां, फारबिसगंज)

नदीम अख्तर (शिक्षक, मदरसा)

पंचलाल सरदार (शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीर पिपरा) एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी ने इन तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगन (Salary Stoppage) की अनुशंसा की है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन आवश्यक है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *