Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूर्णिया विधानसभा के एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी विजय खेमका ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बरसौनी, बड़हरी, पतिलवा, मदारपुर, फसिया चौक, दिग्गी पोखर, बांसबाड़ी, महाराजपुर, रानीबाड़ी, पतंगिया, मंझेली, रामनगर और पॉलीटेक्निक चौक जैसे इलाकों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान  खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार में पूर्णिया सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की बाढ़ आई है—गांवों में पक्की सड़कें, बिजली, एलईडी लाइटें और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार ने मिलकर किसान, महिला और युवाओं के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं—किसानों को सालाना 6 हजार की सम्मान निधि और जीविका समूह की दीदियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है। खेमका ने कहा कि भयमुक्त और समृद्ध पूर्णिया उनका संकल्प है और जनता से अपील की कि एक बार फिर कमल खिलाकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं। इस दौरान मनोज गोस्वामी, मंगल पोद्दार, धनंजय भगत, बिनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *