किसानों का मोथा तूफान ने सबकुछ लूट लिया, आंखों से थम नहीं रहे आंसू

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : मोथा तूफान ने किसानों के साथ कु्रर मजाक कर डाला है, उनका सबकुछ लूट लिया है । किसानों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है तथा कोई पोछनेवाला भी नहीं दिख रहा है । यह बता दें कि पिछले तीन दिनों से मोथा तूफान का कहर प्रखंड क्षेत्र में जारी है । शुक्रवार की रात रूक-रूककर भारी बारिश ने पूरे क्षेत्र को ही जलमग्न कर डाला है । कोई भी अधिकारी या मंत्री-संत्री इनके दर्द पर मरहम लगाने की कोशिश नहीं की है । किसान अपनी अंतिम सांस तक अपनी फसलों को बचाने में लग गये हैं । कहीं किसान अपनी डूबी हुई आलू की फसल से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं तो कहीं किसान अपनी धान की फसल को देख चित्कार कर रहे हैं, तो कहीं किसान ताजा लगाये हुए मक्का की डूबी फसलों को देख भगवान को ही बददुआ दे रहे हैं ।

जबकि सभी जानते हैं कि डूबी हुई आलू एवं धान की फसल को किसी भी कीमत पर बचाया नहीं जा सकता है । अभी तक इन किसानों की डूबी फसलों को देखने ना तो कोई अधिकारी पहुंचे हैं और ना ही कोई रूपौली को स्वर्ग बनवानेवाले कोई विधायक प्रत्याशी ही । मौके पर किसान अजय कुमार सिंह, अशोक चौबे, ब्रहमदेव महतो, सुरेश जायसवाल, अनिल मुंडा डबडबाई आंखों से अपनी बर्बाद फसलों को देखते हुए कहा कि पिछले साल भी ठीक इसी तरह हुआ था, इसबार भी भगवान ने वही हाल कर दिया है । पिछले साल भी सरकार सोती रही, इसबार भी लगता है कि वह इसओर देखेगी भी नहीं । सभी अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं । कुल मिलाकर इस मोथा तूफान ने किसानों की रीढ तोड डाली है, अगर समय रहते सरकार नहीं चेतती है, तब किसान की और खराब हालत होती चली जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *