PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : कांग्रेस ने 1969 में हुए मध्यावधि चुनाव में महज दो वर्षों में अपना हारा हुआ किला वामपंथी से छिन लिया था । यह बता दें कि रूपौली विधानसभा का पांचवां चुनाव महज दो साल में ही हो गए थे तथा यहां मध्यावधि चुनाव हो गया था । यह चुनाव 1969 में हुआ था तथा इस चुनाव में कांग्रेस ने वामपंथी प्रत्याशी छविनाथ शर्मा को हराकर अपने किला को छिन लिया था । कांग्रेसी प्रत्याशी एवं बहदूरा इस्टेट निवासी आनंदी प्रसाद सिंह ने वामपंथी प्रत्याशी छविनाथ शर्मा को 1278 मतों से हराया था । इस चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में थे । तब यहां कुल 93150 वोटर थे तथा कुल 53675 वोटरों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया था ।

चुनाव में काॅंगे्रस प्रत्याशी आनंदी प्रसाद सिंह को कुल 16898 मत मिले थे, जबकि छविनाथ शर्मा को 15620 मत मिले थे । तीसरे नंबर पर एसएसपी प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद थे, जिन्हें कुल 9623 मत मिले थे । जबकि चैथे नंबर पर बीआईएस प्रत्याशी एसएन यादव थे, जिन्हें कुल 3020 मत मिले थे । पांचवे नंबर पर पीएसपी प्रत्याशी दशरथ प्रसाद चैधरी थे, जिन्हें कुल 1955 मत मिले थे । अन्य सात प्रत्याशियों को कुल 4464 मत मिले थे । चुनाव में पिछली बार के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 6143 की वृद्धि हुई थी । कुल मतदाता के 57 प्रतिशत मत का प्रयोग हुआ था । चुनाव में महिला एवं पुरूष मतदाताओं में एक हजार पुरूष मतदाताओं के मुकाबले मात्र 911 महिलाएं थीं ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *