PURNIA NEWS : पूर्णिया के ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिंद्रा ने सफलता की नई कहानी लिखते हुए सितंबर और अक्टूबर 2025 के बीच कुल 2035 वाहनों की डिलीवरी कर देशभर के शीर्ष महिंद्रा डीलरों में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि का जश्न ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स परिसर में भव्य समारोह के रूप में मनाया गया, जिसमें प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा और राजेश चंद्र मिश्रा सहित कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में  मिश्रा ने कहा कि यह सफलता सीमांचल और कोसी क्षेत्र के ग्राहकों के विश्वास और प्रेम की देन है, जो पिछले 37 वर्षों से ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स परिवार को मिलता आ रहा है। उन्होंने वित्तीय संस्थानों, आपूर्तिकर्ताओं, सहयोगी भागीदारों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से अपनी टीम की मेहनत, माता-पिता के मार्गदर्शन और महिंद्रा कंपनी के अधिकारियों के निरंतर सहयोग को इस ऐतिहासिक सफलता का आधार बताया। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा और माता स्व. विजयलक्ष्मी मिश्रा द्वारा सिखाए गए मूल्य और नीतियाँ ही आज ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की पहचान हैं । यह रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स सदैव ग्राहक संतुष्टि, टीम भावना और उत्कृष्टता के सिद्धांतों पर कार्य करता है और आने वाले समय में भी सीमांचल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *