रामबाग में विहिप ने किया भव्य तुलसी पूजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की सहभागिता

PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू परिषद नगर इकाई पूर्णिया की ओर से 25 दिसंबर, गुरुवार को रामबाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भव्य तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मंत्री विनित भदोरिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय महान ने की, जिन्होंने भारतीय संस्कृति में तुलसी के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तुलसी में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है और प्रत्येक सनातनी परिवार के आंगन में तुलसी चौरा व पौधा होना चाहिए। कार्यक्रम में तुलसी के औषधीय गुणों पर भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि इसके पत्ते, जड़ और रस अनेक मौसमी व जटिल रोगों में लाभकारी हैं। विहिप नगर कार्यकर्ता कपिल पासवान द्वारा पूजन तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता निलाभ रंजन झा द्वारा आरती का गायन किया गया।

जिला मठ-मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख अमित कुमार साह ने तुलसी पूजन दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व बताया। कचहरी बलुआ इकाई अध्यक्ष अंजन कुमार सिंह की पुत्री तन्नु तेज्सी और दुर्गा वाहिनी की पल्लवी ने विधिवत पूजन कर आरती उतारी। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती, जयघोष और लड्डू प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *