PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा का आठवां चुनाव भी बहुत ही महत्वपूर्ण रहा था तथा इस चुनाव में इमरजेंसी के बाद जनता पार्टी से मुंहकी खायी, कांग्रेस फिर सत्ता में वापस लौटी थी । इस चुनाव में कुरसेला इस्टेट के दिनेश कुमार सिंह ने सीपीआई के सरयुग प्रसाद मंडल को हराया था । उन्हेांने सीपीआई के सरयुग प्रसाद मंडल को 1976 मतों से हराया था । इसबार भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदला था तथा डुमरा के शिवाधीन सिंह के बदले, अंतरजिला कटिहार के कुरसेला इस्टेट के रायबहादुर रघुवंश प्रसाद सिंह के छोटे कुंवर दिनेश कुमार सिंह को टिकट दिया था। इस चुनाव में 9 प्रत्याशी मैदान में थे । तब यहां कुल 107113 वोटर थे तथा कुल 69380 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था ।
चुनाव में दिनेश कुमार सिंह को कुल 24409 मत मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सरयुग प्रसाद मंडल को 22433 मत मिले थे । तीसरे नंबर पर जेएनपी से रामचंद्र मंडल थे, जिन्हें कुल 13438 मत मिले थे । चैथे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकांत प्रसाद को 2404 मत मिले थे । जबकि पंाचवें नंबर पर भोलानाथ आलोक को 1914 मत मिले थे । अन्य चार प्रत्याशियों को कुल 3428 मत मिले थे । इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 9724 मतों की वृद्धि हुई थी । कुल मतदाता के 64 प्रतिशत मत का प्रयोग हुआ था । चुनाव में महिला एवं पुरूष मतदाताओं में एक हजार पुरूष मतदाताओं के मुकाबले मात्र 818 महिलाएं थीं । विधायक बनते ही दिनेश कुमार सिंह कांग्रेस की सरकार में कबीना मंत्री बने थे, जिससे यह क्षेत्र गौरवान्ति हुआ था तथा इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ था । जिसमें सिंचाई के साधन, अस्पताल सहित अनेक विकास की नींव रखी गई थीं । यूं कहें तो मुख्यरूप से विकास का पहला पडाव यहीं से शुरू हुआ था ।



