पूर्णिया, आनंद यादुका: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक हलचलें भी तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को रूपौली विधानसभा क्षेत्र के भवानीपुर में एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को जदयू के प्रदेश महासचिव सह लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार पटेल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया।श्री पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा रूपौली में चुनावी माहौल को और प्रखर करेगा तथा वे जनता के बीच एनडीए सरकार की उपलब्धियां साझा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और जनसुविधा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। मौके पर विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार पटेल, प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, जिला महासचिव ललन कुमार राय, जदयू नेता अनिल कुमार, गरीबदास मंडल और जटाशंकर मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस सभा में रूपौली और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। Post navigationBihar Election 2025: धमदाहा में फिर गूंजा ‘धमदाहा की बेटी’ का नाम, लेसी सिंह ने जनसंपर्क अभियान में झोंकी पूरी ताकत 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने की थी फिर वापसी, पहलीबार यहां से बने थे कबीना मंत्री कुरसेला इस्टेट के राजा दिनेश कुमार सिंह ने सीपीआई के सरयुग प्रसाद मंडल को 1976 मतों से हराया था