Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच मंगलवार को पूर्णिया के महानंदा सभागार में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्पादन आयुक्त बिहार पटना अंशुल अग्रवाल और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उत्पाद अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों ने मद्य निषेध से जुड़ी कार्य प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस दौरान उत्पादन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के लिए अवैध शराब पर पूरी तरह रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *