Bihar Election 2025: धमदाहा में अखिलेश यादव का NDA पर हमला — “बिहार तय कर चुका है बदलाव, 11 नवंबर को BJP होगी नौ दो ग्यारह”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को धमदाहा में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा कर एनडीए पर तीखा प्रहार किया। अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है और 11 नवंबर का मतदान एनडीए सरकार के अंत की शुरुआत साबित होगा।

सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने व्यंग्य भरे लहज़े में कहा, “इस बार बिहार में एक और एक मिलकर ग्यारह होगा, और बीजेपी नौ दो ग्यारह।” उन्होंने कहा कि जनता 30 साल के शासन का हिसाब मांगने निकली है — 20 साल बिहार में और 10 साल दिल्ली में, लेकिन आम आदमी की जेब खाली है और नौजवान बेरोज़गार।

Bihar Election 2025

अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए सरकार ने महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने मज़ाकिया ढंग से कहा, “सरकार की मुनाफाखोरी इतनी बढ़ गई है कि बिहार में अब पारले-जी बिस्किट भी छोटा हो गया है, क्योंकि हर चीज़ में चोरी हो रही है।” किसानों की हालत पर चिंता जताते हुए अखिलेश ने कहा कि “बिहार की उपजाऊ मिट्टी में इतना दम है कि यहाँ का किसान पूरे देश का पेट भर सकता है, लेकिन एनडीए सरकार ने उद्योगों को जानबूझकर बिहार से बाहर भेज दिया ताकि यहाँ का नौजवान आगे न बढ़ सके।”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “यह चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि राशन और अधिकार बचाने का चुनाव है।” अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी “सी टीम” के रूप में चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है और सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। सभा के अंत में अखिलेश यादव ने लोगों से महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि “इस बार बिहार से नहीं, बल्कि बीजेपी से पलायन होने जा रहा है।” धमदाहा में जेडीयू की मंत्री लेसी सिंह और कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon