पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बीवी दिलआरा बेगम के पति और पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम के पिता का रविवार देर रात निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे बीते कई दिनों से पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाजरत थे, जहां तबीयत अचानक बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अमौर प्रखंड के ढरिया गांव स्थित आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, बैसा प्रमुख, प्रो. सफीक आलम रब्बानी समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने बताया कि वे न सिर्फ एक सम्मानित नागरिक थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और आम लोगों के बीच उनकी गहरी पहचान थी। Post navigationपूर्णिया में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प पूर्णिया नगर निगम कार्यालय में विधायक विजय खेमका ने की कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता और समयबद्धता पर दिया जोर
पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बीवी दिलआरा बेगम के पति और पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम के पिता का रविवार देर रात निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे बीते कई दिनों से पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाजरत थे, जहां तबीयत अचानक बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अमौर प्रखंड के ढरिया गांव स्थित आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, बैसा प्रमुख, प्रो. सफीक आलम रब्बानी समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने बताया कि वे न सिर्फ एक सम्मानित नागरिक थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और आम लोगों के बीच उनकी गहरी पहचान थी।