Bihar Election 2025: पूर्णिया में प्रियंका गांधी की हुंकार: “महिलाएं असुरक्षित, युवा बेरोजगार — अब बदलाव तय है”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 झील टोला और जनता चौक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं आज असुरक्षित हैं और नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। जब देश की आधी आबादी बदलाव का संकल्प लेती है, तो परिवर्तन निश्चित होता है। प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा और कहा कि कांग्रेस ऐसी व्यवस्था लाएगी, जिसमें महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा।

Bihar Election 2025

सभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सांसद पप्पू यादव और अलका लांबा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा कि यह चुनाव बिहार में परिवर्तन की अंतिम लहर है और अब जनता को निर्णय लेना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को EVM के क्रमांक 2 पर हाथ के निशान वाला बटन दबाकर विजयी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *