पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Bihar Election 2025 रूपौली विधानसभा का ग्यारहवां चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण रहा था तथा इस चुनाव में सीपीआई एकबार फिर से लौटी थी। सीपीआई के प्रत्याशी बालकिशोर मंडल ने समाजवादीपार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र मंडल को 8946 मतों से हराया था। इस चुनाव में अबतक के सबसे ज्यादा 42 प्रत्याशी मैदान में थे। तब यहां कुल 160187 वोटर थे तथा कुल 91432 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में बालकिशोर मंडल को कुल 19359 मत मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रामचंद्र मंडल को 10413 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कृष्ण कुमार थे, जिन्हें कुल 9426 मत मिले थे।
चैथे नंबर पर रहे सीपीएम के कुमार नरेंद्र थे जिन्हें 8444 मत मिले थे। जबकि पाचवे नंबर पर गोनर शर्मा थे, जिन्हें 5449 मत मिले थे। अन्य सैंतीष प्रत्याशियों को कुल 35271 मत मिले थे। इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 15681 वृद्धि हुयी थी। कुल मतदाता के 57 प्रतिशत मत का प्रयोग हुआ था। चुनाव में महिला एवं पुरूष मतदाताओं में एक हजार पुरूष मतदाताओं के मुकाबले मात्र 871 महिलाएं थीं। जबकि इसबार 204 मतदान केंद्र बनाए थे। विधायक बनने के बाद सबसे पहले उनके द्वारा नक्सल प्रभावित बैरिया परिक्षेत्र में गरीबघाट पर पुल का निर्माण कर विकास का द्वार खोला था। यह पुल बहुत ही महत्वपूर्ण था। इसके अलावा भी उनके द्वारा विकास के अनेक कार्य किए गये थे।



