Bihar Election 2025: विधायक बनते ही क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगेगा, खुलेगा पोलिटेक्निक काॅलेज: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Bihar Election 2025 फिर से विधायक बनते ही क्षेत्र में विकास के साथ-साथ शिक्षा का अलख जगेगा तथा यहां पोलिटेक्निक काॅलेज, नर्सिंग काॅलेज सहित अनेक नई संस्थान खोले जाएंगे। उक्त बातें विधायक शंकर सिंह ने अपना मेनुफेस्टो जारी करते हुए क्षेत्र में घोषणा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनके दोबारा चुनाव जीतते ही विकास का पहिया तो पहले की तरह रफतार से आगे बढेगा ही, साथ ही क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया जाएगा, ताकि हरवर्ग के लोगों को तकनीकि शिक्षा के साथ-साथ अन्य शिक्षा भी मिल सके।

चुनाव जीत कर जैसे ही जाएंगे, वे यहां पोलिटेक्निक काॅलेज, नर्सिंग काॅलेज, एसटी-एससी , पिछडे, अतिपिछडे वर्ग के बच्चों के लिए छात्रावास की व्यवस्था में लग जाएंगे तथा इसे स्थापित करवाकर ही दम लेंगे। इस क्षेत्र के बच्चों को अभी पोलिटेक्निक की पढाई के लिए पूर्णिया जाना पड़ता है, जबकि नर्सिंग की पढाई के लिए भी काफी दूर जाना पड़ता है। खासकर बेटियों के नर्सिंग की पढाई अगर अपने ही क्षेत्र में हो जाए तो उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।

इसलिए उनके लिए शिक्षा की बेहतरी के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। जबतक क्षेत्र के हर बच्चे हर तरह की शिक्षा में पारंगत नहीं हो जाएंगे, तबतक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। इसलिए वे इसे अपनी प्राथमिकता में ले रहे हैं। इसके अलावा यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां के लोगों को अपनी जमीन रजिष्ट्री करवाने के लिए धमदाहा जाना पडता है, वे इसके लिए इस क्षेत्र में ही रजिष्ट्री ऑफ़र खुलवाएंगे, ताकि यहां के लोगों का कष्ट दूर हो सके। इसके अलावा सडक पुल-पुलिया का निर्माण तो तीब्र गति से चलता रहेगा। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *