कसबा में चिराग पासवान ने भरी हुंकार — नितेश सिंह की जीत से मजबूत होगा एनडीए

Bihar Election 2025 : कसबा विधानसभा में शनिवार को आयोजित जनसभा में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी नितेश कुमार सिंह के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है और जनता विकास के नाम पर फिर से एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कसबा से भी नितेश सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके। सभा के दौरान चिराग पासवान ने नितेश सिंह को विजय का प्रतीक स्वरूप माला पहनाई और कहा कि कसबा विधानसभा में जनता का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि यहां जीत एनडीए की तय है। उन्होंने कहा कि नितेश सिंह जैसे युवा और ऊर्जावान नेता कसबा के विकास के लिए जरूरी हैं।

चुनावी माहौल में कसबा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। एक ओर एनडीए के प्रत्याशी नितेश सिंह हैं, तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के इरफान आलम मैदान में हैं। राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने उनके पक्ष में सभाएं की हैं, जबकि एनडीए की ओर से लगातार रैलियों और जनसंपर्क अभियानों के जरिए माहौल बनाया जा रहा है। सभा में नितेश सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि कसबा विधानसभा का समग्र विकास है। उन्होंने कहा, “जनता मुझे मौका देगी तो कसबा को विकास का आदर्श मॉडल बनाऊंगा, यही मेरा संकल्प है।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon