Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Bihar Election 2025
अररिया

Bihar Election 2025: राम मंदिर, यूपी मॉडल और लालू-राबड़ी राज पर प्रहार: प्रचार के अंतिम दिन सिकटी और नरपतगंज में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

By अंग इंडिया न्यूज़
November 9, 2025 3 Min Read
0

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण के मतदान (11 नवंबर) से पहले प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अररिया जिले की सिकटी और नरपतगंज विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएँ कीं। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए सिकटी के धर्मगंज मेला मैदान और नरपतगंज हाई स्कूल के मैदान में हजारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

राम मंदिर पर विपक्ष को घेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण का मुख्य केंद्र राम मंदिर निर्माण को बनाया। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान, विकास और गरीबों का कल्याण केवल एनडीए ही कर सकता है।

विपक्ष पर हमला: उन्होंने याद दिलाया कि जब राम मंदिर की लड़ाई चल रही थी, तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि मंदिर नहीं बनने दिया जाएगा और इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दिया था। उन्होंने राजद पर राम मंदिर रथ यात्रा को बिहार में रोकने का और समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में राम भक्तों पर लाठी बरसाने का आरोप लगाया।

अयोध्या में विकास: उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। उन्होंने अयोध्या में हुए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया, जैसे: इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर, रेन बसेरा का नाम निषाद राज के नाम पर, प्रसाद बनने वाले स्थान का नाम माता सबरी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, और तुलसीदास के मंदिरों के साथ-साथ जटायु की प्रतिमा और सेतुबंध निर्माण में गिलहरी के योगदान पर बनी प्रतिमा का भी जिक्र किया।

सीतामढ़ी में मंदिर: उन्होंने घोषणा की कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री अयोध्या धाम आ रहे हैं और जहाँ अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना, वहीं सीतामढ़ी में माँ जानकी का मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।

बिहार का गौरवशाली अतीत और यूपी मॉडल
योगी आदित्यनाथ ने बिहार की गौरवशाली विरासत का बखान करते हुए राजद और कांग्रेस पर जंगलराज लाने का आरोप लगाया।

बिहार का गौरव: उन्होंने कहा कि बिहार की धरती माँ जानकी, महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर और आर्यभट्ट तथा आचार्य चाणक्य जैसे दिग्गजों की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा, “बिहार दुनिया को ज्ञान दिया… नालंदा विश्वविद्यालय ने दुनिया को ज्ञान से रोशन किया, तो फिर बिहार में निरक्षरता क्यों बढ़ी? शांति और धर्म की धरती बिहार में जंगलराज क्यों आ गया?”

जंगलराज पर पलटवार: उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद वालों ने समाज को बाँटने और जाति को जाति से लड़ाने का काम किया, और खानदानी माफिया को अराजकता फैलाने की पूरी छूट दे रखी थी, जिससे बिहार अपनी पहचान का मोहताज हो गया। उन्होंने कहा कि 20 साल के नीतीश कुमार के शासनकाल ने बिहार के पुराने गौरवशाली अतीत को लौटाने का काम किया है।

यूपी की गारंटी: उन्होंने अपने राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में साढ़े आठ साल से न कर्फ्यू है और न दंगा, यूपी में सब चंगा है और यही एनडीए की गारंटी है।

एनडीए की गरीब कल्याण योजनाएँ
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में एनडीए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया:
मुफ्त अनाज- 80 करोड़ परिवारों को हर महीने, मुफ्त उपचार- 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से, बैंक खाते- 46 करोड़ खोलकर योजना का लाभ, पीएम किसान सम्मान निधि- 12 करोड़ किसानों को, आवास/शौचालय- 12 करोड़ गरीब परिवारों को, मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन- 10 करोड़ गरीब परिवारों को, आवास सुविधा- 4 करोड़ लोगों को, फ्री बिजली- 3 करोड़ लोगों को।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में आज राशन फ्री, स्वास्थ्य सुविधा फ्री, बिजली का कनेक्शन फ्री, रसोई गैस कनेक्शन फ्री, और नल से जल फ्री मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार का नौजवान स्टार्टअप और उद्यम स्थापित कर रहे हैं और अपनी नई पहचान बना रहे हैं।

इस सभा को सांसद प्रदीप कुमार सिंह, गुजरात के सांसद देबू सिंह चौहान, विजय कुमार मंडल, देवंती यादव, राजेश चंद्र झा, नवी यादव, आशीष पटेल, आदित्य नारायण झा, राजेंद्र यादव, आकाश राज, नागेश्वर यादव, और लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Tags:

Bihar Election 2025
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Bihar Election 2025
Previous

Bihar Election 2025: फारबिसगंज में भारत स्काउट और गाइड ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Next

कसबा में चिराग पासवान ने भरी हुंकार — नितेश सिंह की जीत से मजबूत होगा एनडीए

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme