भवानीपुर प्रखंड के 98701 मतदाता आज करेंगे मतदान, मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बल

Bihar Election 2025 आनंद यादुका : विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान में भवानीपुर प्रखंड के 12 पंचायत एवं एक नगर पंचायत के कुल 98701 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । मतदाताओं में 51882 पुरुष, 46811 महिला और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं । आज होनेवाले मतदान को लेकर प्रखंड क्षेत्र में 122 मतदान केंद्र बनाये गए हैं । प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 33 एवं 34 को आदर्श पिंक मतदान केंद्र और बलदेव मध्य विद्यालय में युवा मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर आज होनेवाले मतदान को लेकर मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बल सोमवार की संध्या तक पहुंच गए हैं । मंगलवार को होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसाशनिक स्तर से काफी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किये गए हैं । भवानीपुर के अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था किया गया है ।

वहीं भवानीपुर प्रखंड के पश्चमी तरफ मधेपुरा जिला की सीमा और पूरब के तरफ कटिहार जिला पर बेरिकेटिंग कर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है । रुपौली विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह धमदाहा डीसीएलआर मोहित आनंद ने बताया कि मंगलवार को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराया जायेगा । उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon