डीएम अंशुल कुमार व एसपी स्वीटी सेहरावत ने वन स्टॉप सेंटर पूर्णिया का औचक निरीक्षण, SHE Box लगाने का निर्देश”

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत  ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर, पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया और संचालन से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की, जिसे संतोषजनक पाया गया। डीएम ने सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों व वन स्टॉप सेंटर के बाहर SHE Box स्थापित करने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी महिला कर्मी को कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न के विरुद्ध गोपनीय शिकायत करने में सुविधा हो।

निरीक्षण के दौरान सुगंधा शर्मा (जिला प्रोग्राम पदाधिकारी–मिशन शक्ति), नजारत उपसमाहर्ता, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था, जिला मिशन समन्वयक (DHEW), केंद्र प्रशासक, मनो–समाजिक परामर्शी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ और लेखा सहायक सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *