Bihar Election 2025: पूर्णिया के वार्ड नंबर 16 में मतदाताओं ने किया परिवर्तन के लिए मतदान, कहा — “तेजस्वी को देखना चाहते हैं मुख्यमंत्री के रूप में”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया के मधुबनी वार्ड नंबर 16 में मतदान के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। वार्ड के कई मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने परिवर्तन और नए बिहार की उम्मीद के साथ वोट दिया है। मतदाताओं ने कहा, “हम लोग बिहार को बदलना चाहते हैं, इसलिए इस बार हमने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा से मतदान किया है।” स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि वे बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर बदलाव की उम्मीद लेकर वोट डाल रहे हैं। वार्ड 16 के बूथों पर सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *