Bihar Election 2025: भवानीपुर प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान, युवाओं में दिखा उत्साह

पूर्णिया, आनंद यादुका: Bihar Election 2025 पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र के भवानीपुर प्रखंड में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से मतदान की शुरुआत के साथ ही विभिन्न 122 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई केंद्रों पर कतारें मतदान स्थल से बाहर तक पहुंच गईं, जिससे लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सुबह कुछ केंद्रों पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ, लेकिन भवानीपुर प्रखंड के बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए खराब ईवीएम बदलवा दी, जिसके बाद मतदान सुचारू रूप से जारी रहा।

Bihar Election 2025

मतदाताओं की सुविधा के लिए कई बूथों को आदर्श मतदान केंद्र, पिंक बूथ और युवा बूथ के रूप में सजाया गया था। वहीं, मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। वोट डालने के बाद युवाओं ने कहा कि वे “इस बार सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाकर गर्व महसूस कर रहे हैं।”

Bihar Election 2025

पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में मतदान कराया गया, जबकि अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक तलक परवेज लगातार विभिन्न केंद्रों का दौरा करते रहे और अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। कुल मिलाकर भवानीपुर प्रखंड में मतदान का यह दिन शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon