Khagaria NEWS ; सीपीआई और सीपीआईएम के आह्वान पर आगामी 20 मार्च 2025 को बिहार के सभी समाहरणालयों पर जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर संयुक्त रूप से विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए दोनों दलों ने एक योजना बनाई है। इसके तहत, दोनों पार्टियों की अंचल स्तरीय बैठकें 28 फरवरी 2025 तक हर हाल में आयोजित करनी हैं।

बैठक में सीपीआईएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य कामरेड संजय कुमार, सीपीआई के राज्य सचिवमंडल सदस्य कामरेड प्रभाशंकर सिंह, सीपीआईएम जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद, सीपीआई जिला सचिव प्रभाकर सिंह, सीपीआईएम जिला सचिवमंडल सदस्य कुन्दन मेहता, जिला कमिटी सदस्य संजीव कुमार और सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य बिंदेश्वरी साह सहित प्रमुख नेता उपस्थित थे।

यह बैठक आगामी प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार करने और संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *