Purnia News: भवानीपुर प्रखंड के तीन पैक्स में शुरू हुई धान की खरीद, किसानों में हर्ष

पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News इस वर्ष भवानीपुर प्रखंड में नवम्बर महीने में सरकारी स्तर से धान की खरीद आरम्भ कर दिया गया है। वर्तमान समय मे प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्सों गोंदवारा पतकेलि, सुरैति और शहीदगंज पैक्स में धान खरीद आरम्भ किया गया है। बहुत जल्द अन्य पैक्सों में धान की खरीद शुरू किया जायेगा। समय पर धान की खरीद आरम्भ होने से इस वर्ष किसानों को इसका लाभ मिलेगा। बताना मुनासिब होगा कि अन्य बर्ष दिसंबर महीने में धान की खरीददारी आरम्भ होता था और इस समय तक अधिकांश किसान अपना धान बाजार में बेच देते थे।

जिस वजह से किसान इस लाभ से अछूते रह जाते थे। इस बर्ष समय से धान खरीद आरम्भ होने से इसका फायदा किसानों को मिलेगा। भवानीपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष सरकारी स्तर से धान की कीमत 2369 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र या पैक्स के माध्यम से धान बेचनेवाले किसानों को 48 से 72 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया जाता है।

बीसीओ श्री कुमार ने बताया कि किसान भी इस बर्ष सरकारी क्रय केंद्रों में धान बेचने में रुचि दिखा रहे हैं। वहीं इस बावत धमदाहा एसडीएम अनुपम ने बताया कि किसानों को सरकारी योजना का लाभ मिले इसको लेकर सभी प्रखंडों में पैनी नजर बनाये हुए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि जिन किसानों को किसी भी तरह की परेशानी हो वह सीधा संपर्क करें। एसडीएम ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon