PURNIA NEWS विमल किशोर : बिहार में महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है उक्त बातें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर पूनम पंडित ने कहीं। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर पूनम पंडित अमौर विधानसभा के मच्छट्टा पंचायत के महादलित टोला में महिलाओं के साथ बैठक के दौरान कहीं। बुधवार को मच्छट्टा पंचायत के महादलित टोला में कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस के महिला ऑब्जर्वर पूनम पंडित ने कहा कि बिहार में महिलाओं की बदतर स्थिति स्थित है महिलाओं को रोजगार नहीं मिलता है दो दिन रोजगार मिलता है बाकी दिन उन्हें यूं ही गुजरना पड़ता है बिहार सरकार जो महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का ढिंढोरा पीट रही है वह बिहार में कहीं नहीं दिख रहा है जिसका जीता जागता रूप सामने है। राहुल गांधी की महिलाओं के लिए एक प्रोजेक्ट उडाण लेकर आए हैं।

जो महिलाएं शिक्षित नहीं है, और जिनका रोजगार नहीं है। और यह बिहार है यहां फैक्ट्रियां नहीं है। महिलाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए सेनेटरी पैड बनाने की फैक्ट्रियां यहां लगाई जाएंगी। जहां महिलाओं को रोजगार मिल सके। बिहार में 70% महिलाएं आज भी कपड़ा इस्तेमाल करती है जिसके कारण वह बीमारी के शिकार होती है। सेनेटरी पैड बनाने की मशीन लग जाएगी तो यहां के महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और भी अब बीमारी से भी आजाद होंगे। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाना राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मजहर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा अध्यक्ष सादाब आलम, मंजर आलम आदि उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *