पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News इस वर्ष भवानीपुर प्रखंड में नवम्बर महीने में सरकारी स्तर से धान की खरीद आरम्भ कर दिया गया है। वर्तमान समय मे प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्सों गोंदवारा पतकेलि, सुरैति और शहीदगंज पैक्स में धान खरीद आरम्भ किया गया है। बहुत जल्द अन्य पैक्सों में धान की खरीद शुरू किया जायेगा। समय पर धान की खरीद आरम्भ होने से इस वर्ष किसानों को इसका लाभ मिलेगा। बताना मुनासिब होगा कि अन्य बर्ष दिसंबर महीने में धान की खरीददारी आरम्भ होता था और इस समय तक अधिकांश किसान अपना धान बाजार में बेच देते थे।जिस वजह से किसान इस लाभ से अछूते रह जाते थे। इस बर्ष समय से धान खरीद आरम्भ होने से इसका फायदा किसानों को मिलेगा। भवानीपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष सरकारी स्तर से धान की कीमत 2369 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र या पैक्स के माध्यम से धान बेचनेवाले किसानों को 48 से 72 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया जाता है।बीसीओ श्री कुमार ने बताया कि किसान भी इस बर्ष सरकारी क्रय केंद्रों में धान बेचने में रुचि दिखा रहे हैं। वहीं इस बावत धमदाहा एसडीएम अनुपम ने बताया कि किसानों को सरकारी योजना का लाभ मिले इसको लेकर सभी प्रखंडों में पैनी नजर बनाये हुए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि जिन किसानों को किसी भी तरह की परेशानी हो वह सीधा संपर्क करें। एसडीएम ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। Post navigationविश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पूर्णिया के सनातनी भगवा विधायक विजय कुमार खेमका को मंत्रीमंडल में शामिल करने की मांग तेज की अधिवक्ता संघ ने विजय खेमका की तीसरी जीत पर जश्न मनाया, मंत्री पद की मांग