SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद अब एक दूसरे पर छींटाकशीं और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ, वार्ड नंबर – 14 निवासी ललन कुमार दास की पत्नी और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुगामनी देवी के साथ उनके ही मोहल्ले के नामित महिलाओं ने पहले छीटाकशी की। जिसका विरोध किए जाने पर गाली गलौज की गई और मारपीट भी की गई है। जिसकी शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई गई है। पीड़िता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने बताया कि वे घर जा रही थी। इस दौरान मोहल्ले के ही मो अलाउद्दीन की पुत्री शाहनाज़ा खातून, नजराना परवीन, मुस्कान प्रवीण, बीवी जाहन्वी सहित अन्य महिलाएं उन्हें घेर लिया। भाजपा की हार को लेकर गंदे गंदे कमेंट्स किया। जिसका विरोध किए जाने पर मारपीट की गई और लूटपाट मचाई गई है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *