Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS ; 28 जनवरी को पटना में पंच सरपंच और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का महा आंदोलन, सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी

By अंग इंडिया न्यूज़
January 24, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS अजय कुमार ; बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में जिलाध्यक्ष रुपम देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों पंच, सरपंच, वार्ड सदस्य और मुखिया ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत भारत रत्न गुदरी झोपड़ी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के खगड़िया जिला संयोजक किरण देव यादव ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से 28 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित महा आंदोलन और अधिकार रैली में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

यादव ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को 2001 से एमएलए, एमपी और मंत्रियों की तरह चौथाई पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए। इसके अलावा, पंच सरपंच को एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और गांधी जी के सपनों को साकार करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और अगर इन मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 2025 के चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत प्रतिनिधि 27 जनवरी को राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जनहित राजरानी एक्सप्रेस से पटना के लिए कूच करेंगे। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान पत्र और पुष्पमाला से सम्मानित भी किया गया।

जिलाध्यक्ष रुपम कुमारी ने कहा कि हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट होकर आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने में महती भूमिका निभानी चाहिए। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष विनय यादव ने भी इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की और कहा कि सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पटना पहुंचेंगे।

बैठक में जिले के संयोजक विनोद यादव, संरक्षक भूपेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी सरवन पोद्दार, मुकेश राम, कृष्ण कांत यादव, लाल बहादुर साह, ताराकांत विश्वास, रणवीर कुमार, नीलम देवी, अरहुल देवी, बेली देवी, दिलीप शर्मा, विजय पंडित सहित दर्जनों गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags:

SAHARSA NEWS; Grand movement of Panch Sarpanch and three-tier Panchayat representatives in Patna on January 28warning of mass resignation
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS ; भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कोशी विकास प्राधिकरण गठन की मांग की, मिली समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन”

Next

SAHARSA NEWS ; मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा चुनावी स्टंट, कोशी क्षेत्र की असल समस्याओं से मुंह मोड़ रहे नीतीश कुमार: कांग्रेस नेता तारानंद सादा

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme