PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : विधायक शंकर सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए, अग्निपीडितों की मदद के लिए शुक्रवार को अपनी झोली खोल दी तथा चावल, दाल, कपडा सहित अनेक राहत सामग्री का वितरण किया, जिससे पीडितों ने विधायक की भी दुआओं से झोली भर दी है । यह बता दें कि 19 फरवरी को कोशकीपुर गांव में खाना बनाते समय रेगुलेटर में आग लग गई थी, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था तथा गृहणी सोनी देवी झुलस गई थी । इस अगलगी में सुदामा सिंह, संतोष सिंह, विशाल कुमार सिंह एवं रवीन सिंह के घर सहित सभी सामान जलकर खाक हो गए थे । इसी को लेकर विधायक शंकर सिंह कोशकीपुर गांव गए थे । वहां उन्होंने उनके दुखों पर राहत सामग्री देकर मरहम लगाने का प्रयास किया है ।मौके पर विधायक शंकर सिंह ने राहत सामग्री बांटते हुए तथा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी कोई विपदा आती है, उसमें गरीब जनता भगवान ही प्रभावित होते हैं । उनसे जो भी बन पडा है, वे जनता भगवान की मदद के लिए पहुंचे हैं । वे इनकी मदद से कभी भी पीछे नहीं हटें हैं तथा कभी हटेंगे भी नहीं । जबकि पीडितों ने विधायक को दुआ देते हुए कहा कि जैसा नाम है, वैसा ही काम भी है विधायक शंकर सिंह का । वे उनके लिए हमेशा भगवान से प्रार्थना करते रहते हैं कि वे इसी तरह पीडित लोगों की मदद करते रहें । मौके पर मुखिया पवित्री देवी, पूर्व मुखिया विवेकानंद सिंह, गुलशन कुमार, सिंटू कुमार सहित सैकडो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे । Post navigationPURNEA NEWS।श्रीनगर प्रखंड में खुलेगा नया प्राथमिक विद्यालय 190 बच्चों को मिलेगी घर के पास पढ़ाई की सुविधा PURNIA NEWS: पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रशासनिक लापरवाही पर छात्रा ने कुलाधिपति से की कार्रवाई की मांग