पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News शनिवार शाम धमदाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत स्थित आखरिटोला से आगे इट भट्ठा के पास एक जोरदार सड़क हादसा हो गया। पूर्णिया से भवानीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (नंबर BR-11BT-0528) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जुटी भीड़ ने पहले वाहन में सवार सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला, जिसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी स्कॉर्पियो को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर धमदाहा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की त्वरित सहायता और मानवता भरी पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
Purnia News: धमदाहा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, स्थानीय लोगों ने दिखाई मानवता की मिसाल




