PURNIA NEWS : डीएम ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा कर दिए निर्देश, निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने पर जोर

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त और उत्तरदायी बनाने के क्रम में विकास योजनाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में महानंदा सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने विद्युत से संबंधित आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

साथ ही, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पूर्वी एवं पश्चिमी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि आम जनता को सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो, जिसके लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *