पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News मोहनपुर थाना क्षेत्र के नगडहरी मुक्त नगर में चार दिवसीय विराट संत सम्मेलन 25 से 28 नवंबर तक होने जा रहा है, इसमें पूरे देश से दर्जनों की संख्या में संत-महात्माओं के चरण पडेंगे तथा उनके प्रवचन से श्रद्धालु धन्य होंगे। इस बात की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष संत योगेष ज्ञान स्वरूप तपस्वीजी महाराज ने देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विराट संत महासम्मेलन लोक कल्याण समायोजन कार्यक्रम 25 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। जिसमें महापुरूषों की प्रेरणाश्रोत भजन, प्रवचन के साथ-साथ शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। साथही संत भंडारा का भी आयोजन होगा। इस संत सम्मेलन में इसमें देश भर से दर्जनों संत-महात्माओं का पदार्पण होगा। खासकर इस संत-सम्मेलन में संत सम्राट सदगुरू कबीर के दोहे, सदगुरू मुक्त स्वरूप देव साहब की वाणी, उपदेश से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस चार दिवसीय आयोजन में जरूर पहुंचें तथा संतों के प्रवचन से अपना जीवन धन्य करें।



