महिला रोजगार योजना की सफलता पर विधायक विजय खेमका ने CM नीतीश और डिप्टी CM सम्राट चौधरी का जताया आभार

पूर्णिया : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज दस लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की आर्थिक सहायता राशि भेजे जाने पर विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विधायक खेमका ने बताया कि पूर्णिया जिले में अब तक 4,40,000 महिलाओं के खातों में इस योजना की राशि दी जा चुकी है, जबकि आज 1,96,000 नए लाभार्थियों को भी DBT के माध्यम से भुगतान किया गया। इसी क्रम में उन 25,000 जीविका दीदियों के खातों में भी राशि हस्तांतरित कर दी गई है, जिनके KYC संबंधी त्रुटियों के कारण भुगतान लंबित था। उन्होंने कहा कि महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है और अब तक प्रदेश की एक करोड़ छप्पन लाख जीविका दीदियों को इसका लाभ मिल चुका है।

विधायक ने आगे कहा कि महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहायता केवल शुरुआत है और सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा पूर्णिया शहर को सेटेलाइट स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित करने पर भी मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *