PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत में किये गए भ्रष्टाचार की सूचना मांगने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट भवेश कुमार दास को वार्ड पार्षद के पति ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया है । मामले को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट भवेश कुमार दास ने वार्ड छः के वार्ड पार्षद के पति अभिषेक कुमार आनंद एवं उसके तीन अन्य सहयोगियों के बिरुद्ध भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है । आरटीआई एक्टिविस्ट भवेश कुमार दास ने बताया कि उसके द्वारा भवानीपुर वार्ड छः के पीसीसी ढलाई वाले दो सड़क की जांच करते हुए इसकी सत्यापित जांच रिपोर्ट की मांग सूचना के असधिकार अधिनियम के तहत भवानीपुर बीडीओ से मांगा गया था । उसने बताया कि दोनों सड़क के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है।

सूचना मांगने के बाद इसकी जानकारी मिलते ही वार्ड छः के वार्ड पार्षद के पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मंगलवार की रात्रि उसे फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और आरटीआई लगाने के गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिया है । मामले को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट भवेश कुमार दास ने बुधवार को भवानीपुर थाना में वार्ड पार्षद पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू और उनके तीन अन्य सहयोगियों के बिरुद्ध आवेदन दिया है । इस बावत पूछे जाने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि भवेश दास के द्वारा दिये गए आवेदन को लेकर सअनी विनोद कुमार को जांच की जिम्मेदारी दिया गया है । उन्होंने बताया कि जांचोपरांत दोषियों के बिरुद्ध उचित कार्रवाई किया जायेगा ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *