विश्व दिव्यांगता दिवस पर अररिया बुनियाद केंद्र में प्रतिभाओं ने दिखाया दम, कई प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित

अररिया/प्रिंस कुमार : विश्व दिव्यांगता दिवस (03 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में आज 02 दिसंबर 2025 को अररिया सदर स्थित बुनियाद केंद्र में दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए खेल-कूद, निबंध लेखन, चित्रकला, गायन, लेखन और वाद-विवाद जैसी कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव कुमार प्रथम, सुधा कुमारी द्वितीय और मुमताज़ अहमद तृतीय रहे, जबकि लेखन प्रतियोगिता में सतीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मुमताज़ अहमद दूसरे और रूपा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजय यादव को मिला, द्वितीय सतीश कुमार और तृतीय स्थान पर सुधा कुमारी रहीं। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक सूरज कुमार ने दिव्यांगजनों की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज से उनके लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया, वहीं जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। बुनियाद केंद्र ने बताया कि इन विजेताओं को 03 दिसंबर को होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन में पुष्कर पुष्प, करुण कुमार, तरन्नुम निगार, अनिल कुमार, कुमार साहब समेत केंद्र के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *