मध्य विद्यालय पंडितबासा के विद्यालय प्रधान का आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत के मध्य विद्यालय पंडितबासा के विद्यालय प्रधान अशोक कुमार (40 बर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया । विद्यालय प्रधान के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत सहित समूचे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है । मृतक विद्यालय प्रधान अशोक कुमार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर निवासी घुटर मंडल का पुत्र था । मृतक विद्यालय प्रधान की पत्नी सीमा कुमारी आदर्श बलदेव मध्य विद्यालय भवानीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं ।

मृतक विद्यालय प्रधान कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका निधन मंगलवार को इलाज के दौरान हो गया । विद्यालय प्रधान के निधन पर शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भारती, प्रकाश किरण, जिला उपाध्यक्ष घनानंद मंडल, जदयू जिला महासचिव रूपेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, सांसद प्रतिनिधि शोभाकांत यादव सहित दर्जनों लोगों ने शोक जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *