Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Araria News
अररिया

Araria News: नोबेल एकेडमी में बाल विवाह मुक्त भारत पर 100 दिवसीय जागरूकता सत्र आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
December 4, 2025 2 Min Read
0

अररिया, प्रिंस कुमार: Araria News बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज नोबेल एकेडमी, फारबिसगंज में एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी –सह– नोडल पदाधिकारी (मिशन शक्ति) अररिया द्वारा की गई। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्री माननीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के मार्गदर्शन और विभागीय निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और समुदाय प्रतिनिधियों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक एवं कानूनी दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

वक्ताओं ने बाल विवाह अधिनियम रोकथाम, 2006 के प्रमुख प्रावधानों, बाल संरक्षण तंत्र की भूमिका, और महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग पर विशेष वक्तव्य दिया। संवाद में यह स्पष्ट किया गया कि बाल विवाह न केवल एक दंडनीय अपराध है, बल्कि यह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक विकास और भविष्य की प्रगति पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए बताया कि इस कुप्रथा के पूर्ण उन्मूलन की कुंजी सक्रिय सामुदायिक भागीदारी और समय पर सूचना साझा करने में निहित है। सत्र में किशोरियों की शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जीवन-कौशल विकास के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने समुदायों में बाल विवाह रोकथाम हेतु जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और बाल संरक्षण से संबंधित किसी भी सूचना को तत्परता से विभागीय तंत्र के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक (DHEW), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी फॉरबिसगंज, नोबेल एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (AWW), जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन इस दृढ़ संकल्प के साथ किया गया कि अररिया जिले को ‘बाल विवाह मुक्त’ बनाने हेतु विभागीय तंत्र, विद्यालयों एवं समुदाय का परस्पर सहयोग और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, तथा आगामी दिनों में जागरूकता गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा।

Tags:

araria news
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Araria News
Previous

Araria News: जिलाधिकारी ने ली तकनीकी टास्क फोर्स की बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

Purnia News
Next

Purnia News: आजादी के 77 साल बाद भी कांप घाट पर नहीं बन सका पुल, चचरी पर करते हैं ग्रामीण आर-पार

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme