Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Araria News
अररिया

Araria News: जिलाधिकारी ने ली तकनीकी टास्क फोर्स की बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

By अंग इंडिया न्यूज़
December 4, 2025 2 Min Read
0

अररिया, प्रिंस कुमार: Araria News जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में तकनीकी टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ज़िले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करना और आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी लेना था। बैठक में योजना, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, पथ निर्माण, विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग, पीएचईडी (PHED), सभी नगर परिषद एवं पंचायत, अल्पसंख्यक कल्याण, बुडको (BUIDCO), एलएईओ (LAEO) सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ हो चुका है, उनमें तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों। इसके साथ ही, उन्होंने उन कार्यों को अविलंब शुरू करने के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, जो अभी प्रारंभ किए जाने हैं। जिला पदाधिकारी ने विकास कार्यों के समय पर निष्पादन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि कार्यों की निरंतर और प्रभावी निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने दोहराया कि ज़िले के विकास के लिए सभी विभागों की सक्रिय भूमिका अनिवार्य है और जिला प्रशासन इस दिशा में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास प्रशाखा अररिया, जिला योजना पदाधिकारी अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया, सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्/नगर पंचायत, परियोजना निदेशक (असैनिक) बुडको अररिया सहित सभी कार्यपालक अभियंता एल०ए०ई०ओ०, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, भवन निर्माण, पथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण कार्य विभाग आदि उपस्थित थे।

Tags:

araria news
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Bihar News
Previous

“ऑनलाइन छेड़छाड़ भी बलात्कार जितना बड़ा अपराध है!” – 70 युवाओं की ‘रन फॉर वीमेन’ ने डिजिटल हिंसा को खुली चुनौती दी

Araria News
Next

Araria News: नोबेल एकेडमी में बाल विवाह मुक्त भारत पर 100 दिवसीय जागरूकता सत्र आयोजित

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme