महापरिनिर्वाण दिवस पर डीएम ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, समानता और न्याय के संकल्प के साथ किया नमन

ARARIA NEWS,प्रिंस कुमार : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मियों ने भी संविधान निर्माता के प्रति सम्मान व्यक्त किया और सामाजिक समरसता, समानता तथा न्याय के उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एसडीओ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *