अररिया: भारत–नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रानी, बिराटनगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सामुदायिक सेवा केंद्र की ओर से असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना रहा। कंबल वितरण के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता के महत्व पर भी लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जोगबनी नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद नरेश प्रसाद ने भाग लिया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक सेवा केंद्र हर वर्ष गरीबों और असहायों की मदद के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर मोरंग जिले के एसपी, रानी थाना के इंस्पेक्टर, सेवा केंद्र के अध्यक्ष किशोर सुब्बा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।