कटिहार मोड़ T.O.P की बड़ी कार्रवाई – स्कूटी पर ले जाई जा रही 54 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

PURNIA NEWS : कटिहार मोड़ टीओपी (सदर थाना) पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से अवैध रूप से ले जाई जा रही 54 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब के अलावा तीन मोबाइल फोन और 28,100 रुपये नकद भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (26 वर्ष), पिता प्रदीप पोद्दार, और अमन कुमार पासवान (25 वर्ष), पिता स्व. नारायण पासवान, दोनों निवासी राजेश्वरी नगर, सदर, पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने जब्त सामान के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *