Purnia Exam Scam : 13 नवंबर 2024 को कर्मचारी चयन आयोग, मध्य क्षेत्र प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के शामिल होने का मामला सामने आया। गुलाबबाग परीक्षा केंद्र पर कार्यरत समन्व्यक की सूचना पर पुलिस ने परीक्षा के बाद सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक जांच किया और 12 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में साइबर थाना, पूर्णिया में कुल 39 अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब तक 37 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस की दबिश के बाद मुख्य आरोपी रौशन कुमार मंडल, जो पूर्णियाँ डिजिटल ऑनलाइन परीक्षा सेंटर का संचालक था, ने आज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच जारी है।
Related Posts
टीकापट्टी थाना में दुर्गापूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बिना अनुमति दुर्गापूजा में कोई भी आयोजन किये जाने पर कार्रवायी…
सुरैति पंचायत के रायपुरा घाट टोला में भीषण आग लगने से चार परिवार का घर जलकर राख
PURNIA NEWS, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड के सुरैति पंचायत अंतर्गत वार्ड 3 के रायपुरा घाट…
PURNIA NEWS: आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय बालक की नोचकर हत्या, ग्रामीणों में दहशत**
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS मोहनपुर थाना क्षेत्र के **फुलकिया गांव** में एक दिल…



