क्रीड़ा भारती पूर्णिया की बैठक सम्पन्न, 11 दिसंबर को महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग आयोजन का ऐलान

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला क्रीड़ा भारती की बैठक रविवार को जिला स्कूल खेल प्रांगण में संरक्षक एस.के. सरोज की अध्यक्षता और जिला मंत्री ब्रजेश भास्कर के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें 11 दिसंबर 2025 को अस्मिता खेलों इंडिया के बैनर तले महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 19–25 वर्ष तथा 14–19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागी शामिल होंगी और पंजीकरण 10 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे, जिसकी जानकारी जिला मंत्री एवं सहमंत्री के संपर्क नंबरों से प्राप्त की जा सकती है।

बैठक में नव-नियुक्त मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पवन कुमार पोद्दार ने घोषणा की कि क्रीड़ा भारती हर महीने एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करेगी तथा फुटबॉल, कबड्डी और खो-खो के लिए क्रमशः शुभम कुमार, आराधना सिंह और खुशी कुमारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नए सदस्यों को जोड़ने और प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में एस.के. सरोज, विजय शंकर सिंह, ब्रजेश भास्कर, पंकज श्रीवास्तव, शिवानी भारती, रुबी सिंह, सुनिल दास, शुभम आनंद, मनिष उरांव, शिवम् सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon