
आकृति कार्यक्रम के अंतर विद्यालय खेल महोत्सव का आगाज़, साइकिलिंग रेस में बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं ने बटोरा सम्मान
PURNIA NEWS : साथी संस्था के आकृति कार्यक्रम द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर विद्यालय खेल महोत्सव की शुरुआत आज से हो गई, जो 9 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन साइकिलिंग रेस का आयोजन गढ़बनैली से लहसुना-ज्यानगंज रोड पर करीब 7 किलोमीटर की दूरी तक किया गया। रेस का उद्घाटन पूर्णिया जिला के साइकिल एसोसिएशन के सदस्यों और रिटायर्ड DSP की उपस्थिति में किया गया।
बालक वर्ग में मध्य विद्यालय कचनहर के छोटू कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मध्य विद्यालय चक के अंश कुमार दूसरे और कचनहर के अब्दुल रहीम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय धनखनियां की नाजिया प्रवीण प्रथम, मध्य विद्यालय चक की समता कुमारी द्वितीय और मध्य विद्यालय मल्हारिया की शालिनी कुमारी तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में साथी संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक भाग्यश्री, सौरीश, रूपेश सिंह, अनामिका, रंजीत और अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
