रघुवंशनगर थाना ने चोरी के बकरे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

PURNIA NEWS : रघुवंशनगर थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए 10 दिसंबर 2025 को चोरी के एक बकरे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में रोहित कुमार (19 वर्ष), पिता बिनोद मंडल, और रणधीर मंडल (20 वर्ष), पिता मनोज मंडल शामिल हैं।

दोनों आरोपी लक्ष्मीपुर भिता, थाना रघुवंशनगर, जिला पूर्णिया के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने चोरी किए गए बकरे को बरामद कर लिया है तथा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *