जानकीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई: देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

PURNIA NEWS : जानकीनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 10 दिसंबर 2025 को महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान रत्नेश कुमार उर्फ बंटी कुमार (25 वर्ष), पिता समरेंद्र यादव उर्फ शैलेन्द्र यादव, निवासी कंटाही, वार्ड संख्या 05, थाना अरार, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार और बाइक को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *