फारबिसगंज में नकली सिगरेट बिक्री पर बड़ी छापेमारी, दो गिरफ्तार

अररिया, प्रिंस कुमार: फारबिसगंज में नेपाल की कंपनी सूर्य नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांड खुकुरी सिगरेट सहित अन्य नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ स्थानीय पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान ओम स्टोर, विंध्यवासिनी स्टोर और मेसर्स कुणाल कुंदन ट्रेडर्स में भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद हुई और दो कारोबारियों रवि कुमार व महेश भगत को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है, जबकि तीसरे आरोपी कुणाल कुमार की तलाश जारी है।

इस अभियान में कंपनी प्रतिनिधि पंकज कुमार, अमित कुमार, मनोहर झा और पुलिस अधिकारी पुअनि प्रभा कुमारी, सअनि संजीव कुमार समेत अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *