एएसआर कप क्रिकेट में आरा और मुंगेर का शानदार प्रवेश सेमीफाइनल में, मेजबान फारबिसगंज बाहर

ARARIA NEWS, प्रिंस कुमार : फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में चल रहे एएसआर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को भरपूर रोमांच दिया, जिसमें आरा और मुंगेर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। पहले मुकाबले में आरा (अतुल इलेवन) ने उत्कर्ष यादव की विस्फोटक पारी और संतुलित गेंदबाजी के बल पर सीतामढ़ी (उत्तम इलेवन) को 44 रनों से शिकस्त दी, वहीं दूसरे मैच में मुंगेर (रुद्रा इलेवन) ने बड़े स्कोर के दबाव और सटीक गेंदबाजी के दम पर मेजबान फारबिसगंज (अमन इलेवन) को 24 रनों से पराजित कर उसका सफर समाप्त कर दिया। इस मुकाबले में आनंद सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी और नवीन सिंह व अमित मंडल की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। दोनों जीतों के साथ अब टूर्नामेंट सेमीफाइनल चरण में पहुंच गया है, जहां खिताबी जंग और भी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *